फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: चिंटू- मैं किसी से बात करता हूं तो वो इंसान मुझे दिखता नहीं, डॉक्टर ने दिया गजब का जवाब

Sun, 15 Mar 2026 05:57 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है और मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही हंसने की वजह से कई गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi: चुटकुलों की दुनिया में हर तरह की स्थितियों और हर तरह के हास्य के लिए जोक्स मौजूद हैं। देखा जाए तो चुटकुले किसी न किसी स्थितियों पर बने व्यंग्य होते हैं। चुटकुले सुनकर हमारा मन खुश होता है जिससे आसपास सकारात्मक माहौल का संचार होता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी होता है। बड़े-बड़े डॉक्टर और एक्सपर्ट्स भी सुझाव देते हैं कि हर इंसान को थोड़ी रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपके लिए कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आपका मन खुश हो जाएगा। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...

वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले एक गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने भेजने वाले की जगह लिखा- “हैल्लो जान !! पहचान गए ना? शाम को मिलो, “आई लव यू ”।
दुकानदार ने पूछा- ये क्या मामला है?
तो वकील साहब ने बताया- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास की कालोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे। कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे। इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं।
दुकानदार बेहोश
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मोनू और सोनू बात कर रहे थे...
मोनू- मेरा बॉस सबको परेशान करता था, तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में चुपके से एक चॉकलेट रख दी और एक पर्ची
डाल दी।
पर्ची में लिखा था- 'जानू दोनों तुम ही खाना, उस पागल को मत देना। आज बॉस लंगड़ाते हुए ऑफिस आया था, चेहरा इतना सूजा हुआ
था कि एक आंख भी नहीं खोल पा रहा था।
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
चिंटू डॉक्टर के पास गया...
चिंटू- डॉक्टर साहब एक समस्या है।
डॉक्टर- क्या परेशानी है?
चिंटू- जब मैं किसी से बात करता हूं तो वो इंसान मुझे दिखता नहीं।
डॉक्टर- ऐसा कब होता है?
चिंटू- फोन पर बात करते वक्त।
डॉक्टर- भाग जा यहां से, वरना तू इस धरती पर नहीं दिखेगा।

Hindi Jokes: भिखारी से लड़की- कुछ नहीं है बाबा, माफ कर दो, फिर जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
 

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मटरू- भाई तू स्कूल क्यों नहीं जाता है
गटरू- अरे जाता हूं, लेकिन लोग मुझे मार के बाहर निकाल देते हैं
मटरू- क्यों भाई? कौन से स्कूल जाता है?
गटरू- कन्या पाठशाला

Funny Jokes: भाभी- कल मेरा बर्थडे है मुझे क्या गिफ्ट दोगे, देवर का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
बेटा (फोन पर)- मां आज हम दो से तीन हो गए।
मां- वह बेटा, बधाई हो... लड़का हुआ है
या लड़की?
बेटा- नहीं मां, आपकी बहू ने दूसरी शादी कर ली।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें