फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: इंजेक्शन खरीदने को लेकर डॉक्टर ने मरीज से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Thu, 24 Jul 2025 04:15 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Chutkule in Hindi: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Today Funny Jokes: बीते वर्षो में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

डॉक्टर- इंजेक्शन लिखा था, क्यों नहीं खरीदा? 
मरीज- शनिवार को सुई नहीं खरीदते, शनिदेव नाराज हो जाएंगे
डॉक्टर- खरीद लो, वरना यमराज नाराज हो जाएंगे.....

डॉक्टर (पति से)- आपकी बीवी अब सिर्फ दो दिन की मेहमान है, आई एम सॉरी
पति- इसमें सॉरी की क्या बात है डॉक्टर साहब,
निकाल लेंगे ये दो दिन भी जैसे-तैसे.... 

विज्ञापन

2 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
आदमियों की आत्माएं मरने के बाद आपस में बात कर रही थी
पहली आत्मा दूसरी से- आत्महत्या दो तरह की होती है
पहली तेज और आसान- गले में रस्सी डालो और पंखे से लटक जाओ
दूसरी धीमी और दर्दनाक- गले में वरमाला डालो और जिंदगी भर लटके रहो....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
लड़का- आप इतनी सुंदर कैसे हैं?
लड़की- शराब के कारण
लड़का- आप शराब पीती हैं?
लड़की- मैं नहीं गधे, तू नशे में है
इसलिए मैं सुंदर दिख रही हूं......
 

Funny Jokes: लड़की देखने गया गोलू, फिर जो हुआ पढ़कर पेट पकड़कर हंसेंगे आप

4 of 5
Viral Funny Jokes - फोटो : freepik
मां- इतनी लिपस्टिक लगाकर कहां जा रही हो?
बेटी- मैं कॉलेज जा रही हूं
मां- तुझे कोई लड़का पसंद है क्या?
बेटी खुश होकर- हां मुझे एक लड़का बहुत पसंद है
मां- तो बोल देना उससे, कि तेरी शादी वर्मा जी के बेटे से तय कर दी है.... 

मां- क्या कर रही हो?
बेटी- पढ़ रही हूं
मां- शाबाश, वैसे क्या पढ़ रही हो?
बेटी- आपके होने वाले दामाद के मैसेज.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड (बॉयफ्रेंड से)- मुझे कुछ कहना है
बॉयफ्रेंड- हां कहो न
गर्लफ्रेंड- समझ नहीं आ रहा कैसे कहूं?
बॉयफ्रेंड- कहो न प्लीज
गर्लफ्रेंड- मैं मां बनने वाली हूं
बॉयफ्रेंड- कह दो ये झूठ है, हमारा प्यार तो गंगाजल की तरह पवित्र है
गर्लफ्रेंड- बकवास मत कर गधे, मेरी पूरी बात तो सुन
मैं तुम्हारी मां बनने वाली हूं, तुम्हारे पापा ने प्रपोज किया है मुझे
बॉयफ्रेंड के होश उड़ गए......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें