फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: देवर- भैया ने कौन से बैंक में आपका खाता खुलवाया है, भाभी का जवाब सुनकर उड़ गए होश

Fri, 07 Aug 2026 07:19 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर... 

डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं? 
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है, बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर- बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं? 
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
भाभी- आपके भैया ने मेरा नया नया बैंक खाता खुलवा दिया है।
देवर- अरे वाह भाभी जी, कौन से बैंक में ?
भाभी- एक किस बैंक में। 
देवर- अरे भाभी जी वो एक किस बैंक नहीं है,
एक्सिस बैंक है।
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
बंटू- जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, दिन-प्रतिदिन
इंसान रईस बनता जाता है...!
घंटु- वो कैसे...?
बंटू- बूढ़े होने पर चांदी बालों में, सोना दांतों में, मोती आखों में
शुगर खून में और महंगे पत्थर किडनी में पाए जाने लगते हैं...!
 
Comedy Jokes: पढ़ते ही निकल जाएगी जोरदार हंसी, भाई-बहन की नोकझोंक पर बने ये चुटकुले लोटपोट कर देंगे

4 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
एक हैंडसम लड़का क्लास में आया।
और सारी लड़किया देखते ही दीवानी हो गईं।
लेकिन फिर लड़के ने आते ही कुछ ऐसा कहा कि लड़कियां बेहोश हो गईं।
सोचो क्या कहा होगा?
थोड़ी जगह देना बहन जी।
झाड़ू लगानी है, हाय रे बेरोजगारी।

Funny Jokes: सास के ताने और बहू के जवाब, पढ़ते-पढ़ते हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बैंक लूटने के बाद... 
डाकू- तुमने मुझे देखा 
कलर्क- हां 
डाकू ने कलर्क को गोली मारकर एक आदमी से पूछा- तुमने कुछ देखा... 
आदमी- नहीं, पर मेरी पत्नी ने देखा है, साथ में कह रही है पुलिस को भी बताएगी...

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें