Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आसे दूर रहती हैं।
Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, हमेशा स्वस्थ रहते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
कुछ बच्चे गली में सड़क पर पटाखे जला रहे थे,
अभी एक पटाखे में चिंगारी लगाई ही थी कि सामने से भाभी आती दिखी
सभी बच्चे चिल्लाने लगे,
भाभी पटाखा हैं
भाभी पटाखा हैं
भाभी मुस्कुराई और बोली- नही रे पगलो अब पहले जैसी बात कहां।
विज्ञापन
2 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : freepik
भाभी साहिबा- देवर जी आपने सोचा है कि लोफर और ऑफर में क्या अंतर है?
देवर- देखो भाभी साहिबा, अगर आपकी बहन मुझे प्यार करने को बोलेगी तो वह ऑफर कहलाएगा
और मैं कहूं तो आप मुझे लोफर कहोगी।
विज्ञापन
3 of 5
Funny jokes
- फोटो : freepik
चार दोस्त होटल में खाना खाने के बाद बिल देने को लेकर आपस में उलझ पड़े...
आखिर में तय हुआ कि जो होटल का चक्कर लगाकर सबसे पहले आएगा, वो बिल देगा।
मैनेजर ने सीटी बजाई, चारों भाग पड़े...
10 दिन हो गए, बेचारा मैनेजर आज भी उनके आने का इंतजार कर रहा है...!
पहला दोस्त- क्या कर रहे हो भाई?
दूसरा दोस्त- खा रहा हूं भाई...!
पहला दोस्त- अकेले-अकेले...?
दूसरा दोस्त- अबे बीवी से ताने खा रहा हूं, आजा तू भी खा ले...!
पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है?
पति- क्यों जानेमन क्या हुआ?
पत्नी- तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी रानी नाम की पहले से एक पत्नी है
पति- ससुर जी को बताया तो था कि तुझे बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)