फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: भाभी की बात सुनकर देवर के उड़े होश, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Wed, 15 Apr 2026 05:52 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi) जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल हिंदी चुटकुले - फोटो : freepik
Jokes in Hindi: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है। हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स। इसलिए आप अपनी सभी परेशानियों को भूलकर जोर-जोर से हंसिए। 

पत्नी दर्द से कराहते हुए- सुनो... मेरे सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है,
शायद हार्ट अटैक आया है, जल्दी से एंबुलेंस बुलवाओ ना...!
पति (जल्दी-जल्दी में)- ठीक है फोन करता हूं, जरा अपने मोबाइल का पासवर्ड बताओ...!
पत्नी- चलो रहने दो, अभी रुक जाओ पहले से ठीक लग रहा है।
कल क्लीनिक पर जाकर दिखा लेंगे...!
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
देवर- भाभी, आज खाने में क्या बना है?
भाभी- जो तुम बोलोगे वही।
देवर- सच में?
भाभी- हां, लेकिन बनेगा वही जो मैं चाहूंगी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
लड़की वाले- बेटा क्या करता है आपका?
लड़के वाले- बहुत मेहनती है हमारा लड़का,सुबह सात बजे से रात के एक बजे तक फेसबुक चलाता है...!

Hindi Jokes: साली- जीजाजी, आपको सबसे ज्यादा डर किससे लगता है? जवाब सुनकर उड़े होश

4 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
कभी भी अकेलेपन का अहसास सताए, तो
घर की सभी लाइट्स बंद करके भूत वाली मूवी देखो...
कसम से कभी अकेलापन महसूस नहीं होगा, हर वक्त लगेगा कि कोई पीछे खड़ा है।

Jokes in Hindi: गर्लफ्रेंड- इतना लेट क्यों हो गए? बॉयफ्रेंड का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पति बादाम खा रहा था...
बीवी बोली- मुझे भी टेस्ट कराओ...!
पति ने एक बादाम बीवी को दे दिया
बीवी- बस एक...?
पति- हां, बाकी सबका भी ऐसा ही टेस्ट है...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें