Jokes in Hindi: हंसने और मुस्कुराने से तनाव कम होता है और जिंदगी खुशहाल होती है। हंसना एक तरह का योग है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करता है। अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको नए साल पर हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले (Viral Bf Jokes in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
चिंटू का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया...!
चिंटू उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके में पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया...!
चिंटू फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया...!
चिंटू रोते- रोते बोला - धत तेरे की, अब फिर से फिसलना पड़ेगा...!