फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi, Chutkule: जब साली का सवाल सुनकर जीजा जी हो गए बेहाल, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Wed, 23 Oct 2024 06:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes Chutkule in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिदंगी में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप नियमित रूप से हंसते हैं, तो हमेशा स्वस्थ रहते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
जीजा साली जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi, Chutkule: लोगों पर काम का दबाव इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। अगर आप तनाव से बचना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से मानसिक तनाव दूर रहता है और सेहतमंद रहते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

संता- गुरुजी मुझे बताइए कि मैं कैसे अपने अंदर की कमियां ढूंढू ?
गुरुजी - बेटा...बहुत आसान है शादी कर लो।
संता- उससे क्या होगा ?
गुरुजी- तुम्हारी पत्नी न केवल तुम्हारी बल्कि तुम्हारे पूरे खानदान की कमियां इतनी बार गिनवाएगी कि तुम्हें याद हो जाएंगी।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
बेटा (पापा से)- कार की चाबी दो, कॉलेज जाना है फंक्शन है।
पापा- क्यों?
बेटा- 10 लाख की गाड़ी में जाऊंगा तो शान बढ़ेगी।
पापा- ये ले 10 रुपए, 30 लाख की बस में जायेगा, तो ज्यादा शान बढ़ेगी।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
साली- जीजा जी क्या आप मेरे लिए शेर को मार के ला सकते हो?
जीजा - नो साली जी, कुछ और बताओ मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूं।
साली - क्या मैं तुम्हारा फेसबुक चेक कर सकती हूं
जीजा- कहां है वो शेर जिसके बारे में तुम बात कर रही थी?

Funny Jokes: पत्नी- मेरी याद आती है तो क्या करते हैं आप? पति का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
लड़की- लोग समय के साथ बदल जाते हैं, पर तुम नहीं बदले।
लड़का- वो कैसे?
लड़की- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार हो।

Chutkule in Hindi: लड़की- सुन जानू, गूगल मेल होता है कि फीमेल, लड़के ने दिया गजब का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
बॉस के जोक पर पूरी टीम हंसने लगी लेकिन संता नहीं हंसा।
बॉस- तुम्हें मेरा जोक समझ में नहीं आया क्या?
संता- सर, मेरा दूसरी कंपनी में सेलेक्शन हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें