Jokes in Hindi, Chutkule: अच्छी सेहत के लिए सुबह और शाम हंसना बेहद जरूरी है। सेहतमंद रहने के लिए आपको हंसते रहना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (BF Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स (Social Media Jokes) को पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का मजेदार सिलसिला...
टीचर- इस मुहावरे को वाक्य में
प्रयोग करके बताओ- 'मुंह में पानी आना...'
छात्र- जैसे ही मैंने नल की टोंटी से मुंह लगाकर नल चालू किया-
'मेरे मुंह में पानी आ गया…'
टीचर- गेट आउट