फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi, Chutkule: साली साहिबा का सवाल सुनकर जीजा जी हो गए बेहाल, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Sun, 05 Jan 2025 01:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi, Chutkule: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने का काम करते हैं। इसके साथ ही तनाव को दूर करने का काम भी करते हैं। हंसने से तनाव दूर होता है और सेहत अच्छी रहती है।
विज्ञापन
1 of 5
जीजा साली जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi, Chutkule: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने का काम करते हैं। इसके साथ ही तनाव को दूर करने का काम भी करते हैं। हंसने से तनाव दूर होता है और सेहत अच्छी रहती है। जोक्स और चुटकुले (Jokes in Hindi) हंसाने का काम करते हैं। आज हम आपको लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जो आपको खूब हसाएंगे। तो आइए हंसने और लोगों को हंसाते हैं...

मास्टर जी- पप्पू, तुम्हारे पड़ोस के दादाजी आजकल दिखाई नहीं दे रहे हैं...?
पप्पू- सर वो गुजर गए...!
मास्टर जी- अरे, क्या हुआ था उन्हें...?
पप्पू- वो टीवी पर योग सीखाने वाले बाबा को देखकर योगा कर रहे थे...!
मास्टर जी- अच्छा, फिर...?
पप्पू- बाबा ने निर्देश दिया गहरी सांस अंदर लो और जब मैं कहूं तब बाहर छोड़ना...
मास्टर जी- अच्छा फिर...?
पप्पू-  फिर क्या अचानक लाइट चली गई और
तीन घंटे बाद जब लाइट आई तब तक दादाजी चल बसे थे...!
 
विज्ञापन

2 of 5
जीजा साली जोक्स - फोटो : अमर उजाला
साली जीजा से- साली आधी घरवाली इस मुहावरे का अर्थ बताओ?
जीजा- ये वो स्कीम है जो दूल्हे को बताई जाती है लेकिन दी नहीं जाती
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
खूबसूरत लड़की के मुंह में थर्मामीटर रख देहाती डॉक्टर बोला...
डॉक्टर- कुछ देर तक चुपचाप रहना है...
यह देख लड़की का प्रेमी बाला...
यह कितने की चीज है और कहां मिलती है।

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- क्यों हर रोज सुबह मेरे चेहरे पे पानी डालते हो, पति का जवाब पढ़कर खिलखिला उठेंगे आप

4 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
गोलू- कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया, 
भोलू- क्या बात कर रहा है? फिर क्या हुआ? 
गोलू- फिर क्या? मेरी पिटाई हुई। 
भोलू- किसने मारा? 
गोलू- सूरज की मम्मी ने...

Chutkule in Hindi: पप्पू- गुरुजी कैसे मैं अपने अंदर की कमियां ढूंढू? टीचर का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
सोनू का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया...! 
सोनू उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके में पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया...! 
सोनू फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया...! 
सोनू रोते- रोते बोला - धत तेरे की, अब फिर से फिसलना पड़ेगा...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें