फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi, Chutkule: जीजा- लड़कियां पराया धन हैं तो फिर लड़के क्या हुए? साली का जवाब पढ़कर छूट जाएगी हंसी

Thu, 23 Jan 2025 04:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi, Chutkule: जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बेहद मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
जीजा साली जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi, Chutkule: खुलकर हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है जिसकी वजह से कई बीमारियां दूर रहती हैं। मानसिक व शारीरिक समस्याओं से बचने के लिए आपकी हंसी एक बेहद फायदेमंद दवा है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बेहद मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले ( Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

सुबह की चाय के साथ पत्नी बहुत सारी दवाईयां लेकर आई...
पत्नी (अपने पति से) - ये लो चाय के साथ कॉल्पोल खालो।
पति- नहीं मुझे बुखार नहीं है।
पत्नी- तो डाइजीन ले लो।
पति- नहीं मुझे गैस भी नहीं है।
पत्नी- तो फिर पुदीनहरा ले लो।
पति- नहीं मेरा पेट भी ठीक है।
पत्नी- लो कॉम्बिफ्लेम ही ले लो, हाथ-पैर दुखना बंद हो जाएगा।
पति- अरे कमाल करती हो, मुझे कुछ नहीं हुआ है, मैं एकदम ठीक हूं, तंदुरुस्त हूं।
पत्नी- तो फटाफट उठो, सफाई के साथ बहुत काम करना है...!
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
जीजा- अरे साली साहिबा! एक सवाल का जवाब बताओ। यदि लड़कियां पराया धन हैं तो फिर लड़के क्या हुए? 
साली- एक नंबर के चोर, जो हमेशा पराए धन पर अपनी नज़रे टिकाए रहते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पत्नी- तुम मुझे दो ऐसी बातें बोलो, जिनमें से एक को सुनकर मैं खुश हो जाऊं
और दूसरी को सुनकर नाराज हो जाऊं।
पति- तुम मेरी जिंदगी हो और दूसरी बात लानत है ऐसी जिंदगी पर।

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- एक टोकरी में 20 सेब थे और 10 सड़ गए तो कितने बचे? छात्र का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
अध्यापक ने एक छात्र से पूछा - बताओ, शाहजहां कौन था...?
छात्र- जी, वह एक मजदूर था...
अध्यापक- कैसे...?
छात्र- आपने ही तो कहा था कि शाहजहां ने कई
इमारतों का निर्माण किया था...!

Jokes in Hindi: बाप-बेटे के मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल जोक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
किडनैपर - तुम्हारा बेटा अब हमारे कब्जे में है...!
 मां- बात करवाना जरा उससे...
किडनैपर ने बेटे को फोन दिया...
मां- तू वहां क्या कर रहा है, अब धनिया लाके कौन देगा मुझे..?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें