फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi, Chutkule: साली साहिबा ने जीजाजी की करा दी धुनाई, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Mon, 30 Dec 2024 04:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi, Chutkule: हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। सेहतमंद रहने के लिए सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
जीजा साली जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi, Chutkule: हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। सेहतमंद रहने के लिए सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की व्यस्त जिंदगी में लोगों के पास परिजनों के पास बैठकर बात करने का भी समय नहीं है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले (Jokes in Hindi, Chutkule) काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Bf Jokes) और चुटकुले (Social Media Jokes) लेकर आए हैं। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

मरीज- डॉक्टर साहब, इस प्रिस्कीप्शन में आपने जो दवाइयां लिखी हैं, उनमे से सबसे ऊपर की
नहीं मिल रही हैं।
डॉक्टर-  वो दवाई नही है, मैं तो पेन चलाकर देख रहा था,चल रहा है कि नहीं…!!
मरीज- बेवकूफ डॉक्टर मैं 52 मेडिकल शॉप घूम के आया हूं तेरी हैंडराइटिंग के चक्कर में। 
एक मेडिकल वाले ने तो ये भी कहा! कल मंगा दूंगा….
दूसरा कह रहा था….ये कंपनी बंद हो गयी….दूसरी कंपनी की दूं क्या??
तीसरा कह रहा था….इसकी बहूत डिमाण्ड चल रही है….. ये तो ब्लेक में ही मिल पायेगी!
चौथा तो बहूत ही एडवांस था…ये तो कैंसर की दवाई है… कैंसर किसको हो गया?
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
जीजा- साली जी, तुम्हारी दीदी को कौन सी चाय पसंद है?
साली- क्यों जीजू, आप उनके लिए चाय बनाओगे?
जीजा- नहीं, साली जी, मैं बस ये जानना चाहता हूं कि जब वो मुझसे नाराज होती है, तो कौन सी चाय पीकर इतनी कड़वी बातें करती हैं
साली ने यही बात दीदी को बता दी और हो गई धुनाई 
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
चिंटू का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया...!
चिंटू उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके में पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया...!
चिंटू फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया...!
चिंटू रोते- रोते बोला - धत तेरे की, अब फिर से फिसलना पड़ेगा...!

Chutkule: टीचर- कोई वाक्य सुनाओ जिसमें हिंदी, उर्दू, पंजाबी और अंग्रेजी का प्रयोग हो, छात्र ने दिया गजब जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
सोनू- डॉक्टर साहब कह रहे थे कि जो लोग ज्यादा बोलते हैं उनकी उम्र कम हो जाती है।
मोनू- तभी तो लोग मुझे 40 की उम्र में 20 का बताते हैं।

Jokes in Hindi: साली- जीजू, आप मुझे अपनी शादी के फोटो क्यों नहीं दिखाते? जीजा का जवाब पढ़कर छूट जाएगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
चिंटू- यार मेरे बोर्ड के एग्जाम शुरू होने वाले हैं
पिंटू- अबे तो डरता क्यों है?
चिंटू- सब बोलते हैं दसवीं का एग्जाम ही सबसे इम्पोर्टेन्ट हैं
पिंटू- अबे ज्यादा टेंशन मत ले 10 वीं की मार्कशीट तो बस जन्मतिथि देखने के काम ही आती है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें