फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi, Chutkule: साली- सगाई और शादी के बीच में थोड़ा समय क्यों रखा जाता है? जीजा ने दिया गजब का जवाब

Fri, 27 Dec 2024 06:40 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi, Chutkule: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi, Chutkule: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पत्नी- सुनो जी, आज से तुम रोजाना शराब पिया करो...!
पति- क्यों...?
पत्नी- क्योंकि, आप नशे में ज्यादा काम करते हो...!, 
पति- मैं कुछ समझा नहीं...?
पत्नी- अरे कल तुम शराब पीकर आए तो नशे में सारे गंदे पड़े बर्तन धो डाले,
और तो और आपने मेरे पांव भी दबाए...!
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
साली- सगाई और शादी के बीच में थोड़ा समय क्यों रखा जाता है? 
जीजा- ताकि कोई ये न कह सके कि दुर्घटना से बचने का मौका नहीं दिया गया!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पलटू- अंकल, मुझे पीएचडी की डिग्री मिल गई है, अब आप मेरा उधारी वाला खाता निकालो।
दुकानदार- अरे बहुत अच्छा, आज सारा हिसाब चुकता करोगे क्या?
पलटू- नहीं अंकल, बस खाते में मेरे नाम के आगे डॉक्टर लगा दो।
पलटू-  की बात सुनकर दुकानदार ने लट्ठ उठाकर उसको जमकर कूटा।

Chutkule in Hindi: साली- क्या आप चीनी भाषा पढ़ सकते हो? जीजा का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पत्नी- सूजी के हलवे में चीनी कम है...!
पति- लेकिन ये तो उपमा बनाया था मैंने...!
पत्नी- अच्छा, फिर नमक ज्यादा है उपमा में...!
पति बेहोश...!

Comedy Jokes: वकील- हत्या की रात तुम्हारे पति के अंतिम शब्द? पत्नी का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
व्हाट्सएप पर लड़की के रिप्लाई ना देने से आहत एक लड़के ने लिखा
यूं ना किसी के दिल से ऐसे खेलो...
रिप्लाई नहीं देना है तो फोन बेच कर रेडियो ले लो...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें