फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi, Chutkule: जीजा से मजाक कर रहा थी साली, फिर जीजा ने जो कहा पढ़कर छूट जाएगी आपकी भी हंसी

Wed, 29 Jan 2025 03:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi, Chutkule: हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए है। 
विज्ञापन
1 of 5
जीजा साली जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi, Chutkule: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए हैं जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे।

वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले एक गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने भेजने वाले की जगह लिखा- “हैल्लो जान !! पहचान गए ना? शाम को मिलो, “आई लव यू ”।
दुकानदार ने पूछा- ये क्या मामला है?
तो वकील साहब ने बताया- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास की कालोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे। कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे। इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं।
दुकानदार बेहोश
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
नयी नयी शादी हुई...
पति सुबह अपनी पत्नी पे पानी डाल देता है
पत्नी- (नींद में से उठती हुई गुस्से में)... पानी क्यों डाला?
पति- तेरे पिता ने बोला था, दामादजी मेरी बेटी फूल की कली है, उसे मुरझाने मत देना, इसीलिए...
तब से पति गायब है...
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पति-पत्नी रेलवे स्टेशन पर खड़े ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
तभी एक गाड़ी आई जिस पर लिखा था...
बॉम्बे मेल- पति भाग कर गाड़ी में चढ़ गया।
बीवी से बोला- जब बॉम्बे फीमेल आये तो तू भी चढ़ जाना।

Majedar Chutkule: साली- आपको जीवन में क्या चाहिए? जीजा का जवाब पढ़कर हंसी रोकना हो जाएगा मुश्किल

4 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
सास- बहू, पड़ोस की सुषमा एक नंबर की झूठी है। उसकी बातों पर कभी विश्वास मत करना।
वैसे तुमसे सुबह क्या कह रही थी?
बहू- कह रही थी कि आप बहुत भली औरत हैं।

Comedy Jokes: टीचर- बताओ, शाहजहां कौन था? छात्र का जवाब पढ़कर जाएगा खुशी का माहौल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर क्लास में गणित पढ़ा रहा था।
टीचर- बोर्ड में 55 लिखो।
संता- सर कैसे लिखते हैं।
टीचर- पांच लिखे फिर उसके साइड में एक और 5 लिख।
संता ने बोर्ड में 5 लिखा और रुक गया।
टीचर- अबे क्या हुआ रुक क्यों गया।
संता- सर दूसरा 5 किस साइड लिखूं समझ नहीं आ रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें