फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi, Chutkule: गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को अचानक जड़ दिया तमाचा, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके

Sun, 12 Jan 2025 01:12 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi, Chutkule: सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने का काम करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
चुटकुले इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi, Chutkule: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं। इससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तनाव से दूर रहते हैं और हमेशा स्वस्थ रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स (Social Media Viral Jokes) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।

पत्नी- क्यों जी, गेहूं कहां पिसवाया आपने...?
पति (सहमकर)- हमेशा वाली जगह पर।
पत्नी- तो गेहूं देकर कहीं सैर सपाटा करने चले गए होंगे...?
पति- कहीं तो नहीं गया था...वहीं रूका था।
पत्नी- ध्यान कहां रहता है आप का...आती जाती औरतों को देख रहे होंगे,
खूब जानती हूं आपको...?
पति (अब पूरी तरह घबरा गया) - सच में वही सामने खड़े होकर आटा पिसवाया।
पत्नी- झूठ मत बोलो, पूरा ध्यान व्हाट्सएप में होगा बहुत दिनों से नोट
कर रही हूं घर के काम में आपका बिल्कुल ध्यान नहीं रहता आपका...?
पति- नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं, बताओ तो हुआ क्या...?
पत्नी- सबकुछ ठीक था तो रोटियां जल कैसे गईं फिर...!
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को तमाचा मार दिया... 
बॉयफ्रेंड तिलमिला उठा और पूछा - मैंने क्या गलती की...? 
गर्लफ्रेंड बोली - तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
बेटा (पापा से)- कार की चाबी दो, कॉलेज जाना है फंक्शन है।
पापा- क्यों?
बेटा- 10 लाख की गाड़ी में जाऊंगा तो शान बढ़ेगी।
पापा- ये ले 10 रुपए, 30 लाख की बस में जायेगा, तो ज्यादा शान बढ़ेगी।

Jokes in Hindi: बेटे से बाप- तुम मुझे अपना बाप नहीं बल्कि दोस्त समझो, फिर जो हुआ जानकर बन जाएगा खुशी का माहौल

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पप्पू जलेबी बेच रहा था, लेकिन कह रहा आलू ले लो आलू ले लो...
राहगीर- लेकिन ये तो जलेबी है
पप्पू- चुप हो जा! वरना मक्खियां आ जाएंगी।

Jokes in Hindi, Chutkule: साली- जीजा अगर मैं आपकी गालों को चूम लूं, तो क्या करोगे? जाजी ने दिया गजब जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
डॉक्टर- तुम रोज सुबह क्लिनिक के बाहर खड़े होकर औरतों को क्यों घूरते हो...?
पप्पू- जी आप ने ही तो लिखा है, 'औरतों को देखने का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें