Jokes in Hindi, Chutkule: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे।
डॉक्टर- अब क्या हाल है?
मरीज- पहले से ज़्यादा खराब है।
डॉक्टर- दवाई खाली थी क्या?
मरीज़- नहीं दवाई की शीशी तो
भरी हुई थी।
डॉक्टर- मेरा मतलब दवाई लेली थी?
मरीज़- आप ने दी तो मैंने लेली।
डॉक्टर- बेवकूफ दवाई पीली थी?
मरीज़- नहीं दवाई तो लाल थी।
डॉक्टर- गधे दवाई को पीलिया था?
मरीज़- नहीं जी पीलिया तो मुझे था।
डॉक्टर- बेहोश