फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi, Chutkule: पत्नी से मजाक कर रहा था पति, फिर पत्नी ने जो कहा पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 02 Dec 2024 04:22 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi, Chutkule: अगर आप अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक दवा का काम करती है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। 
विज्ञापन
1 of 5
पति पत्नी जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi, Chutkule: अगर आप अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक दवा का काम करती है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Social Media Viral Jokes) लेकर आए हैं। इन जोक्स (BF Jokes) पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने के सफर पर...

संता अपना लेसन याद करके नहीं आया
टीचर- अपना लेसन याद क्यों नहीं किया?
संता- जी मैम, कल रात को जैसे ही पढ़ने बैठा, लाइट चली गई
टीचर- तो फिर लाइट नहीं आई क्या?
संता- आई, पर फिर से जैसे ही पढ़ने बैठा फिर चली गई
टीचर- अरे तो फिर लाइट नहीं आई क्या?
संता- आई थी, पर मैं फिर इस डर से पढ़ने नहीं बैठा कि फिर से ना चली जाए!
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पति ने पत्नी से बड़े ही प्यार से कहा - काश तुम शक्कर होती,
कभी तो मीठा बोलती...
पत्नी- काश तुम अदरक होते, कसम से... जी भर के कूटती...!!!
पत्नी का जवाब सुनकर पति बेहोश!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
शहर की लड़की की शादी गांव में हो गई।
लड़की की सासू मां ने उसे भैंस को घास डालने को बोला।
भैंस के मुंह में झाग देखकर लड़की वापस आ गई।
सासू मां बोली क्या हुआ बहू?
लड़की बोली भैस अभी कोलगेट कर रही है मां जी।

Jokes, Chutkule in Hindi: मरीज- हर बात तुरंत भूल जाता हूं कोई दवाई दीजिए, डॉक्टर का जवाब पढ़कर छूट जाएगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
प्रवचन में बाबा जी...
गृहस्थ जीवन में पति-पत्नी साइकिल के दो पहियों के समान होते हैं। 
तभी एक आदमी खड़ा होकर बोला- बाबा जी, मेरी एक प्रेमिका भी है, तो क्या मेरी गृहस्थी ऑटो रिक्शा कहलाएगी?
बाबा जी ने प्रवचन छोड़ के गन्ने का जूस बेचना शुरू कर दिया है!

Comedy Jokes: साली- जीजा अगर मैं आपकी गालों को चूम लूं, तो क्या करोगे, जीजा का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक शराबी मरकर स्वर्ग पहुंचा...
काफी घूमने के बाद उसे यमराज मिले तो उसने पूछा- मैं इतना बड़ा शराबी, सारा दिन नशे में टुन्न, मुझे स्वर्ग कैसे मिला प्रभु? 
यमराज बोले- वो जो तू बिना अन्न खाये मदिरा के साथ केवल सलाद खा के सो जाता था, टेक्निकली उसे उपवास में गिन लिया गया!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें