फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: दरोगा- तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई? मटरू का जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 04 Dec 2025 06:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi, Chutkule: अगर आप हंसने-मुस्कुराने की आदत डाल लेते हैं, तो दिनभर का तनाव एक पल में दूर हो जाएगा। इससे मूड भी फ्रेश रहेगा। इसीलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं सोशल मीडिया पर वायरल मजेदार जोक्स। 
 
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes in Hindi, Chutkule: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो  सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, बल्कि आपसे तनाव भी दूर रहेगा। आपको हंसाने के लिए कुछ हंसी के हंसगुल्ले लेकर आए हैं। इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे।

वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले एक गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने भेजने वाले की जगह लिखा- “हैल्लो जान !! पहचान गए ना? शाम को मिलो, “आई लव यू ”।
दुकानदार ने पूछा- ये क्या मामला है?
तो वकील साहब ने बताया- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास की कालोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे। कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे। इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं।
दुकानदार बेहोश

 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
दरोगा- तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई? 
मटरू- सर, हवलदार साहब ने कहा था, अगर जेल नहीं जाना चाहता तो जेब गर्म कर, मैंने माचिस जला दी!
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
नयी नयी शादी हुई...
पति सुबह अपनी पत्नी पे पानी डाल देता है
पत्नी- (नींद में से उठती हुई गुस्से में)... पानी क्यों डाला?
पति- तेरे पिता ने बोला था, दामादजी मेरी बेटी फूल की कली है, उसे मुरझाने मत देना, इसीलिए...
तब से पति गायब है...

Viral Jokes: पति धीरे से बोला- मैं तुम्हें बहुत खुश रखूंगा, पत्नी का जवाब सुन हंसते-हंसते आ जाएंगे आंसू

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पति-पत्नी रेलवे स्टेशन पर खड़े ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
तभी एक गाड़ी आई जिस पर लिखा था...
बॉम्बे मेल- पति भाग कर गाड़ी में चढ़ गया।
बीवी से बोला- जब बॉम्बे फीमेल आये तो तू भी चढ़ जाना।

Funny Jokes: बॉयफ्रेंड- बाबू तुम्हारी बहुत याद आ रही है, क्या करूं? गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर नींद हो गई गायब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
सास- बहू, पड़ोस की सुषमा एक नंबर की झूठी है। उसकी बातों पर कभी विश्वास मत करना।
वैसे तुमसे सुबह क्या कह रही थी?
बहू- कह रही थी कि आप बहुत भली औरत हैं।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें