फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi, Chutkule: लड़की- अब यहां क्या लेने आए हो? कल मेरी शादी है, लड़के का जवाब पढ़कर छूट जाएगी हंसी

Sat, 14 Dec 2024 04:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi, Chutkule: हंसना हर किसी के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तरोताजा महसूस करते हैं और स्वस्थ रहते हैं। हंसी मानसिक तनाव से बचाने में मदद करती है।
विज्ञापन
1 of 5
चुटकुले इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi, Chutkule: अगर आप सुबह-शाम हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आप से दूर रहेगी। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। इसीलिए हम आपके लिए हर दिन की तरह कुछ ऐसे वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बाती आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पति ने पत्नी को मैसेज किया- आज रात डिनर पर मेरे साथ कुछ दोस्त आ रहे हैं, अच्छा सा खाना बनाना।
पत्नी का कोई जवाब नहीं आया।
फिर पति ने दूसरा मैसेज किया- मेरी सैलरी ज्यादा हो गई है, अगले महीने तुम्हें सोने की अंगूठी लाकर दूंगा।
पत्नी ने रिप्लाई किया- ओ माय गॉड, सच्ची।
पति- नहीं, वो तो मैं चेक कर रहा था कि मेरा पहला मैसेज मिला या नहीं, वरना तुम बोलोगी मुझे तो मैसेज मिला ही नहीं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
लड़की- दरवाजा खोलते ही...अब यहां क्या लेने आए हो? कल मेरी शादी है।
 लड़का- टेंट लगाने आए हैं...अब क्या काम-धंधा भी छोड़ दें। 
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
संता एक बैंक में गया और बोला- मुझे एक ज्वाइंट अकाउंट खुलवाना है! 
बैंक मैनेजर- किसके साथ? 
संता- जिसके अकाउंट में खूब सारा पैसा हो।
बैंक मैनेजर (गार्ड से)- धक्के मारकर बाहर निकालो इसको। 

Jokes in Hindi: साली- क्या आपको ब्रिटिश भाषा आती है? जीजा का सुनकर हो गई बेहोश

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
चिंटू का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया...!
चिंटू उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके में पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया। 
चिंटू फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया...!
चिंटू रोते- रोते बोला - धत तेरे की, अब फिर से फिसलना पड़ेगा।

Comedy Jokes: टीचर- चैलेंज किसे कहते हैं? छात्र का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक महिला सुबह-सुबह बिस्तर से सीधे उठकर मेकअप कर रही थी।
तभी पति की भी आँख खुल गई।
पति- पगला गयी हो क्या? सुबह सुबह मेकअप...
पत्नी- चुपचाप लेटे रहो, मुझे अपना फोन खोलना है, फेस लॉक लगा दिया था, और अब वह मुझे पहचान नहीं रहा है...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें