Jokes in Hindi: काम का दबाव, जिम्मेदारियां और रोजमर्रा की परेशानियां लोगों को बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार बना रही हैं। इसलिए तनाव को दूर और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों का भी मानना है कि खुलकर हंसने से न केवल मन प्रसन्न रहता है, बल्कि शरीर को भी कई तरह के लाभ मिलते हैं।
हंसी एक प्राकृतिक औषधि की तरह है। यह तनाव और चिंता को कम करने में मदद करती है। अगर आप भी दिनभर की थकान और तनाव को भूलना चाहते हैं, तो अपने चेहरे पर मुस्कान बनाए रखें। इसीलिए हम आपके लिए कुछ बेहद मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं।
मास्टर जी- चिंकू, तुम्हारे पड़ोस के दादाजी आजकल दिखाई नहीं दे रहे हैं...?
चिंकू- सर वो गुजर गए...!
मास्टर जी- अरे, क्या हुआ था उन्हें...?
चिंकू- वो टीवी पर योग सीखाने वाले बाबा को देखकर योगा कर रहे थे...!
मास्टर जी- अच्छा, फिर...?
चिंकू- बाबा ने निर्देश दिया गहरी सांस अंदर लो और जब मैं कहूं तब बाहर छोड़ना...
मास्टर जी- अच्छा फिर...?
चिंकू- फिर क्या अचानक लाइट चली गई और तीन घंटे बाद जब लाइट आई तब तक दादाजी चल बसे थे...!