फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: प्रेमी- भगवान ने तुम्हें सुंदर बनाने के बाद मूर्ख क्यों बनाया? प्रेमिका की बात सुनकर बोलती बंद

Thu, 13 Feb 2025 07:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes:  हंसी तनाव से होने वाली मानसिक व शारीरिक समस्याओं से बचा सकती है। शरीर के अंगों को स्वस्थ रखने के लिए हम योग करते हैं। हंसी भी एक योग की तरह है जो कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है।
विज्ञापन
1 of 5
चुटकुले इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। हंसने में आप जोक्स (Jokes) और चुटकुलों (Chutkule) की मदद ले सकते हैं। आपको हंसाने के लिए हम कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते रहते हैं और हंसाने का सिलसिला...

प्रेमी- भगवान ने तुम्हें इतना सुंदर बनाने 
के बाद इतना मूर्ख क्यों बनाया?
प्रेमिका- हम दोनों को मिलाने के लिए
प्रेमी- वह कैसे?
प्रेमिका- मैं सुंदर थी इसलिए तुम मेरी तरफ आकर्षित हुए 
और मैं मूर्ख थी इसलिए तुम्हारी तरफ आकर्षित हुई। 
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
गर्लफ्रेंड उदास बैठी थी
ब्वॉयफ्रेंड- तबीयत ठीक नहीं है क्या ? डॉक्टर को दिखा लो
गर्लफ्रेंड- दिखाया था डॉक्टर को
ब्वॉयफ्रेंड-  क्या बताया उसने?
गर्लफ्रेंड-  बोल रहा था…खून में शॉपिंग की कमी है
थोड़ा मॉल वगैरह घूम कर आओ, 
मूड बदलेगा तो ठीक हो जाओगी 
ब्वॉयफ्रेंड बेहोश.
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
गर्लफ्रेंड- सुनो, मेरी स्किन बहुत 
ऑयली-ऑयली सी हो गई है…
बताइए ना, मैं क्या लगाऊं?
बॉयफ्रेंड- ये लो विम बार, 
ये पूरी चिकनाई हटा देगा…

Jokes in Hindi: वकील- तुम्हारे पति की मौत कैसे हुई? महिला का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पति- मेरे सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है, 
जल्दी से एंबुलेंस के लिए कॉल लगाओ। 
पत्नी- हां, लगाती हूं। अपने मोबाइल का पासवर्ड बताओ।
पति- रहने दो, अब थोड़ा ठीक लग रहा है।

Funny Jokes: पत्नी- शादी से पहले सिर कौन दबाता था? पति का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पति-पत्नी एक ही प्लेट में गोलगप्पे खा रहे थे।
एक दूसरे की आँख में आँख डाले पत्नी ने रोमांटिक हो कर पूछा!
“ऐसे क्या देख रहे हो जी?
पति: थोडा आराम से खा, मेरी बारी ही नहीं आ रही!
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें