Jokes in Hindi: जोक्स और चुटकुले हमारे जीवन में हास्य और खुशी लाने का एक शानदार तरीका हैं। आजकल की व्यस्त और तनावपूर्ण जिंदगी में, हंसने के पल ढूंढना मुश्किल हो गया है। ऐसे में, चुटकुले हमें तनाव से मुक्ति दिलाने और खुशी का अनुभव कराने में मदद करते हैं। इसलिए, हम आपके लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
पति ने पत्नी को मैसेज किया- आज रात डिनर पर मेरे साथ कुछ दोस्त आ रहे हैं, अच्छा सा खाना बनाना...!
पत्नी का कोई जवाब नहीं आया...!
फिर पति ने दूसरा मैसेज किया- मेरी सैलरी ज्यादा हो गई है, अगले महीने तुम्हें सोने की अंगूठी लाकर दूंगा...!
पत्नी ने रिप्लाई किया- ओ माय गॉड, सच्ची...!
पति- नहीं, वो तो मैं चेक कर रहा था कि मेरा पहला मैसेज मिला या नहीं,
वरना तुम बोलोगी मुझे तो मैसेज मिला ही नहीं...!