फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: सहेली से लड़की- मैं तो लुट गई बर्बाद हो गई, फिर जो हुआ जानकर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 06 Jan 2026 06:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं। इससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तनाव से दूर रहते हैं और हमेशा स्वस्थ रहते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
Jokes in Hindi: वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। इसलिए कोशिश करें आप हर दिन खुलकर हंसे और मुस्कुराएं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स (Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। आप इन जोक्स को पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

काका को रात में 12 बजे एक लड़की का फोन आता है...!
काका-  हेलो कौन...?
लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा...!
काका (खुश होकर) - कौन हैं आप...?
लड़की- तुझसे जुदा अगर हो जायेंगे तो खुद से भी हो जाएंगे जुदा..!
खुशी के मारे काका की आंखों में पानी आ गया, वो बोले- तुम सच में मुझसे शादी करोगी...?
लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बंनाने के लिए 8 दबाएं...!
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
लड़की- मैं तो लुट गई बर्बाद हो गई
सहेली- क्यों पति ने पिटाई कर दी क्या?
लड़की- मेरे पति का ऑफिस में एक लड़की से चक्कर चल रहा है।
सहेली- तुम्हें कैसे पता चला ?
लड़की- मेरे बॉयफ्रेंड ने कल उनको एक लड़की के साथ देखा था…
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
व्हाट्सएप पर लड़की के रिप्लाई ना देने से आहत एक लड़के ने लिखा
यूं ना किसी के दिल से ऐसे खेलो...
रिप्लाई नहीं देना है तो फोन बेच कर रेडियो ले लो...!

Jokes in Hindi: पति- पत्नी- सुनते हो जी, आज भरी बस में मेरा अपमान हुआ, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू ने जैसे ही कार में बैठकर सीट बेल्ट बांधनी चाही,
उदासी भरी आवाज में उसकी पत्नी बोली- मेरे करवा चौथ व्रत पर विश्वास नहीं है आपको...!

Today Jokes: लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है? लड़की का जवाब सुनकर हो गया चुप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू सुबह-सुबह अखबार पढ़ रहा था, जिसमें एक जगह लिखा था- 'पत्नी छोड़ो, झोला पकड़ो'!
यह पढ़कर पति का सिर चकरा गया...
फिर उसने दोबारा पढ़ा तो समझ आया, लिखा था - 'पन्नी छोड़ो, झोला पकड़ो'...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें