फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule: मैं शादी के बाद तुम्हारे सारे दुख-सुख बांट लूंगी, गर्लफ्रेंड की बात सुनकर बॉयफ्रेंड के उड़ गए होश

Sun, 22 Feb 2026 04:59 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। वर्तमान में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। खुलकर हंसना न सिर्फ हमारे मानसिक तनाव को कम करता है साथ ही आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है।

विज्ञापन
1 of 5
गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड चुटकुले - फोटो : freepik
Viral Funny Jokes: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए खुद को समय देना बहुत जरूरी है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता दूर होती है। बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी रोज थोड़ी देर हंसने की सलाह देते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से हमारा मन के साथ ही शरीर भी स्वस्थ रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो हंसी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लीजिए। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

गर्लफ्रेंड- मैं शादी के बाद तुम्हारे सारे दुख-सुख बांट लूंगी
बॉयफ्रेंड- पर मैं दुखी कहां हूं बेबी?
गर्लफ्रेंड- मैं शादी के बाद की बात कर रही हूं.....
बॉयफ्रेंड के होश उड़ गए......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
दामाद अपने ससुराल में गुरुजी का प्रवचन सुनने गया
गुरुजी बोले- जो स्वर्ग जाना चाहता है, वह अपना हाथ ऊपर करो
उसकी सास और बीवी ने हाथ उठाया, मगर दामाद ने नहीं उठाया
गुरुजी ने दामाद से पूछा - क्या तुम स्वर्ग नहीं जाना चाहते?
दामाद- बस ये दोनों चली जाएं तो मेरे लिए यहीं स्वर्ग बन जाएगा.....


एक गांव में बिजली आनी थी, लोग खुश होकर नाच रहे थे
तभा एक कुत्ता भी नाचने लगा
किसी ने पूछा- तू क्यों नाच रहा है?
कुत्ता बोला- खंबे भी तो लगेंगे....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पत्नी- ये तुम हर रोज ऊपर हवा में पत्थर क्यों मारते हो?
पति- कहते हैं जोड़ियां ऊपर से बनती हैं......


Jokes In Hindi: लड़की से टकराया एक बूढा आदमी, फिर जो हुआ पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी


Comedy Jokes: गर्ल्स हॉस्टल की तरफ जाने को लेकर टीचर ने पप्पू से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
दामाद ससुराल आया तो सास बोली- शरमाना नही, 
इसे अपना ही घर समझना
दामाद- फिर मैं झाड़ू, पोछा और बर्तन कर दूं.....


सास (दामाद से)- महिलाओं को जीवन में बस चार सुख चाहिए
दामाद- वो क्या?
सास- सुंदर काया, पर्स में माया, घर में आया और
एक आवाज में पति बोले- मैं अभी आया.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Amar Ujala
डॉक्टर- जब तुम्हे पता था की गाड़ी लड़की चला रही है तो,
रोड़ से थोड़ा दूर रहना था न
चिंटू- कौन सा रोड़? 
मैं तो खेत में बीड़ी पी रहा था.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें