Jokes in Hindi: हंसने से इंसान से मानसिक तनाव दूर रहता है। हंसने से नकारात्मकता हमसे दूर रहती है। लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से हम मानसिक तनाव और उससे होने वाली बीमारियों से दूर रहते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए.....
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने लिखा, हैलो माय डियर, पहचान गए ना?
शाम को मिलो, आई लव यू
दुकानदार- ये क्या मामला है?
वकील साहब- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास कॉलोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे।
कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे, इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं
दुकानदार के उड़े होश!