फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है? लड़की का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Tue, 18 Feb 2025 04:25 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आसे दूर रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आसे दूर रहती हैं। हंसने में आप जोक्स (Jokes) और चुटकुलों (Chutkule) की मदद ले सकते हैं। आपको हंसाने के लिए हम कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते रहते हैं और हंसाने का सिलसिला...

चिंटू नाई की दुकान पर बाल कटवा रहा था,
इतने में ही एक बहुत ही सुंदर लड़की दुकान में आई
चिंटू बोला- नमस्ते जी, आप बहुत सुंदर हैं।
लड़की- शुक्रिया!
चिंटू- क्या आज शाम को हम कहीं मिल सकते हैं?
लड़की-लजी नहीं, मैं शादीशुदा हूं।
चिंटू- पति से कह देना सहेली से मिलने जा रही हूं...!
लड़की- आप खुद कह दो वही इस समय आपके बाल काट रहे हैं..!
नाई ने चिंटू को कर दिया गंजा!
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
लड़की- लोग समय के साथ बदल जाते हैं, पर तुम नहीं बदले।
लड़का- वो कैसे?
लड़की- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार हो।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
चार दोस्त होटल में खाना खाने के बाद बिल देने को लेकर आपस में उलझ पड़े...
आखिर में तय हुआ कि जो होटल का चक्कर लगाकर सबसे पहले आएगा, वो बिल देगा।
मैनेजर ने सीटी बजाई, चारों भाग पड़े...
10 दिन हो गए, बेचारा मैनेजर आज भी उनके आने का इंतजार कर रहा है...!

Chutkule in Hindi: जज- तुम्हे तलाक क्यों चाहिए? पति का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है?
पति- क्यों जानेमन क्या हुआ?
पत्नी- तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी रानी नाम की पहले से एक पत्नी है
पति- ससुर जी को बताया तो था कि तुझे बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा...

Comedy Jokes: साली- अच्छा जीजू ये बताओ कि प्यार कब होता है? जीजा का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
सोनू अपने दोस्त मिंटू को ज्ञान बांट रहा था
अगर परीक्षा में पेपर बहुत कठिन हो तो…आंखें बंद करो,
गहरी सांस लो और जोर से कहो- ये सब्जेक्ट बहुत मजेदार है
इसलिए अगले साल फिर पढ़ेंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें