फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: इंस्पेक्टर- तुमने इतनी शराब क्यों पी रखी है? शराबी ने दिया मजेदार जवाब

Fri, 31 May 2024 01:31 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
Viral Funny Jokes In Hindi: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule in Hindi) लेकर जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

गप्पू ऑफिस में लेट पहुंचा
बॉस- कहां थे अब तक?
गप्पू- जी वो गर्लफ्रेंड को कॉलेज छोड़ने गया था
बॉस- शटअप, कल से ऑफिस टाइम से आना, नहीं तो खैर नहीं
गप्पू- ठीक है तो फिर अपनी बेटी को खुद ही कॉलेज छोड़ देना
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
देखा है कभी मिर्च वाला घेवर
एक लड़का और लड़की होटल में खाना खाने गए।
वेटर- क्या लोगे आप?
लड़का- वह तेज मिर्ची वाला घेवर ले आओ
वेटर- हैरान होकर.... क्या?
लड़की- ये पागल पिज्जा मांग रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
इंस्पेक्टर : तुमने इतनी शराब क्यों पी रखी है?
शराबी : साहब जी, मजबूरी है....
इंस्पेक्टर : कैसी मजबूरी है ?
शराबी : मेरे शराब की बोतल का 
ढक्कन खो गया था।

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
चुगली वाली आंटी के जोक्स
वो औरतें भी गजब की होती हैं
जो पूरे 7-8 घंटे बैठकर मोहल्ले भर की चुगली 
करती हैं और बाद में ये कहकर उठ जाती है...
'ए मरन दे .... हमें का मतलब'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
बीवी ( मायके से ) - अपना ध्यान रखना,
सुना है बहुत डेंगू फ़ैल रहा है।
पति : मेरा सारा खून तो तुम पी गयी थी,
मच्छर क्या "रक्तदान" करने आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें