फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: कर्मचारी-बॉस पर बने इन लोटपोट करने वाले चुटकुलों को पढ़कर, आप भी लगाएंगे ठहाके

Thu, 29 May 2025 07:17 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes, Chutkule in Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले (Jokes in Hindi Funny), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर......

कर्मचारी- सर मैं नाइट शिफ्ट नहीं कर पाऊंगा
बॉस- क्यों?
कर्मचारी- सर, आपकी इस नौकरी से घर का गुजरा नहीं चलता, रात को रिक्शा भी चलाता हूं
बॉस (भावुक होकर)- कभी भूख लगे तो मेरे पास आ जाना, मैं भी रात को पाव भाजी का ठेला लगाता हूं....


रोहन (सुरेश से)- मेरा बॉस सबको परेशान करता था
तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में
चुपके से एक चॉकलेट और एक पर्ची डाल दी
सुरेश- फिर क्या हुआ?
पर्ची में लिखा था- जानू तुम ही खाना
उस पागल औरत को मत देना....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बॉस (कर्मचारी से)- क्या तुमको ब्रिटिश भाषा आती है
कर्मचारी- हां
बॉस- कुछ बोलकर दिखाओ
कर्मचारी- डूगना लागान डेना पडेगा बुवन
बॉस कोमा में....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
कर्मचारी- सर कुछ दिनों की छुट्टी चाहिए
बॉस- छुट्टी एक शर्त पर मिलेगी। पहले ये बताओ कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?
कर्मचारी- सर, हो सकता है बाहुबली ने कटप्पा को छुट्टी न दी हो
बॉस- बताओ कितने दिन की छुट्टी चाहिए?


Best Jokes: चटनी को लेकर देवर ने किया भाभी से ऐसा सवाल, पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

4 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
बॉस की नई कार देखकर गोलू खुश हो कर बोला
वाह, क्या बढ़िया गाड़ी है
बॉस ने गोलू के कंधे पर हाथ रख कर कहा
तू अगर ईमानदारी से काम करेगा, जी लगा के मेहनत करेगा
समय पर आएगा, छुट्टियां नहीं लेगा, टारगेट पूरा करेगा तो और ओवर टाइम करेगा 
अगली बार मैं इससे भी बड़ी गाड़ी लूंगा......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- सर मैंने अपना बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया
फिर भी 200 रुपये सब्सिडी आ गई
बॉस- वह सब्सिडी नहीं बल्कि तुम्हारा इन्क्रीमेंट है...


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें