फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: चिंटू और डॉक्टर की धमाकेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स

Sat, 01 May 2021 12:00 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

--------------------------------------

पत्नी टेबल पर चढ़ कर घर साफ करते-करते गाना गा रही थी...!
.
अगर तुम मिल जाओ... जमाना छोड़ देंगे हम...!
.
तभी पति ने भी गाना शुरू किया - अगर तुम गिर जाओ... दूसरी ढूंढ लेंगे हम...!
.
बेचारा पति अस्पताल में भर्ती है...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक बहरा बाइक खींच के ले जा रहा था...!
.
दूसरा बहरा - क्या हुआ भाई, पेट्रोल खत्म हो गया क्या...?
.
पहला बहरा - नहीं यार, पेट्रोल खत्म हो गया...!
.
दूसरा बहरा - अच्छा... अच्छा, मैं समझा कि पेट्रोल खत्म हो गया...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक गुमनाम शायर...
.
कितना दर्द है मोहब्बत में...!
तन्हाई अलग...
जुदाई अलग...
बेवफाई अलग...
.
और
.
बीवी को पता चल जाए तो कुटाई अलग...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति - अगर तुम्हारे पास हुनर है, तो
उस हुनर को कमाई का जरिया बनाओ...!
.
.
पत्नी - मतलब आपसे लड़ने के भी पैसे लूं अब...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
डॉक्टर - मोटापे का एक ही इलाज है।
.
चिंटू - क्या डॉक्टर...?
.
डॉक्टर - तुम रोज एक रोटी खाओ।
.
चिंटू - ये एक रोटी खाने के बाद खानी है या खाने से पहले...?
.
डॉक्टर साहब बेहोश....!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pexels.com
पति-पत्नी कार में सफर कर रहे थे 
तभी पत्नी बोली - साड़ी दिला दो...!
.
पति - अभी पैसे नहीं हैं...
चुपचाप बैठो...!
.
पत्नी - साड़ी दिला रहे हो या 'सीट बेल्ट' हटाऊं...?
.
पति (मुंह बनाते  हुए) - ठीक है... ठीक है, दिलाता हूं...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें