फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने प्रेमी से कही ऐसी धमाकेदार बात....पढ़िए मजेदार जोक्स

Wed, 18 Nov 2020 10:50 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

टीचर - अगर श्याम अपनी भाभी को दस गुलाब देगा,
तो उसके पति घनश्याम को अपनी पत्नी को खुश करने के लिए
कितने गुलाब देने होंगे...?
.
.
पप्पू - सर, ये सवाल से ज्यादा गुनाह की दस्तक लग रहा है...!!!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
जिंदगी में सबसे ज्यादा प्रेशर कब होता है...?
.
.
जब आप के मुंह में एक गोलगप्पा पहले से हो,
दूसरा आपकी प्लेट में हो...
और गोलगप्पे वाला तीसरा गोलगप्पा हाथ में लेकर
आपकी तरफ देख रहा हो...!!!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - इतना लेट कैसे हुए आज...?
.
पति - वो क्या हो गया ना कि एक आदमी की 2000 रुपये की नोट गुम हो गई थी...
.
पत्नी - अच्छा... तो तुम क्या उसे ढूंढने में मदद कर रहे थे...?
.
पति - अरे नहीं... मैं तो उस नोट के ऊपर खड़ा था...!!!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
शादी के भोज में एक अनजान व्यक्ति को खाते देखकर घरवाले ने पूछा -
माफ कीजिएगा, आपको निमंत्रण दिया गया था क्या...?
.
.
अनजान व्यक्ति (गरम होते हुए) बोला -
नहीं दिया तो ये मेरी गलती है क्या...!!!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
आदमी हवाई जहाज से उतरा तो दरवाजे पर खड़ी एयर होस्टेस बोली -
उम्मीद है फ्लाइट में आपको घर जैसा माहौल मिला होगा!
.
.
आदमी बोला - जी बिल्कुल नहीं, घर में तो मेरी कोई सुनता ही नहीं,
लेकिन यहां तो एक बटन दबाते ही चार-चार आ जाती हैं...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
प्रेमी - मुझे आज तक समझ में नहीं आया कि
लड़कियां इतना फैशन करती क्यों हैं...?
.
.
प्रेमिका ने इतराते हुए जवाब दिया - अरे बुद्धू, इतना भी नहीं जानते!
.
जाल जितना ज्यादा खूबसूरत होता है, पंछी उतने ज्यादा फंसते हैं ना...!!!
.
प्रेमी बेहोश...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें