फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: मास्टर जी और छात्र की धमाकेदार बातचीत हंसाकर कर देगी लोटपोट... पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 01 Aug 2021 02:09 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

--------------------------------------

एक गुमनाम शायर
.
कितना दर्द है मोहब्बत में...
तनहाई अलग...
जुदाई अलग...
बेवफाई अलग...
.
और
.
बीवी को पता चल जाए तो कुटाई अलग...!
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
दोस्त ने पूछा - क्या चल रहा है जिंदगी में...?
.
.
.
पप्पू - बस कुछ खास नहीं...
पत्नी के ताने और दर्द भरे गाने...!
विज्ञापन

3 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
ज्योतिषी - तुम्हारी कुंडली में तो बहुत धन है...!
.
.
लड़की - वो सब तो ठीक है महाराज...
अब ये बताओ कि धन को कुंडली से
बैंक अकाउंट में कैसे ट्रांसफर करवाऊं...?

4 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
एक छोटे बच्चे ने अपनी मां से कहा -
मां मैं इतना बड़ा कब हो जाउंगा कि आप
से बिना पूछे कहीं भी जा सकूं...?
.
.
मां ने बहुत प्यार से कहा -
बेटा इतना बड़ा तो तेरा बाप भी नहीं हुआ...!
विज्ञापन

5 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
पापा - बेटा सिगरेट का पैकेट ले आ,
सही लाना चेक करके...!
.
थोड़ी देर बाद
.
बेटा - ये लीजिए पापा...!

पापा - इसमें एक कम क्यों है...?

बेटा - चेक करके लाया हूं ना, इसलिए...!
विज्ञापन

6 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
मास्टर जी - भैंस पूछ क्यों हिलाती है...?
.
.
.
छात्र - क्योंकि पूंछ में इतनी ताकत नहीं होती
कि भैंस को हिला सके...!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
दोस्तों से तंग पप्पू
.
बचपन में 'कट्टी' कहने से दोस्ती टूट जाती थी...!
.
और
.
आज गाली और धक्के देकर भी निकालो, तो
अगले दिन वापस आ जाते हैं कमीने...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें