फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: लड़की वालों के सामने लड़के ने लंबी-लंबी फेंकने में कही ऐसी मजेदार बात... पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Mon, 02 Aug 2021 08:43 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------

डॉक्टर - क्या बात है...?
.
पप्पू - जी कुत्ते ने काट लिया है...!
.
डॉक्टर - तुमने बाहर बोर्ड पर लिखा नहीं पढ़ा,
मरीज देखने का समय केवल सुबह आठ से 11 बजे तक है और तुम एक बजे आये हो...!
.
पप्पू - जी मैंने तो पढ़ लिया था, पर कुत्ते ने नहीं पढ़ा था...!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
संता - रात भर मुझे नींद नहीं आई...!
.
बंता - क्यों...?
.
संता - रात भर मैंने सपने में देखा कि मैं जाग रहा हूं...!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी के जन्मदिन पर पति ने पूछा- तुम्हे क्या गिफ्ट चाहिए...?
.
पत्नी की इच्छा नयी कार लेने की थी, उसने
घुमा-फिराकर कहा - मुझे ऐसी चीज लेकर दो,
जिस पर मेरे सवार होते ही वो दो सेकेंड में 0 से 80 पर पहुंच जाए...!
.
शाम को ही पति ने उसे वजन करने वाला कांटा लाकर दे दिया...!
.
अब घर में युद्ध जैसा माहौल है...!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
संता - अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो
..?
.
बंता - मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं...!
.
संता - अगर फिर भी गर्मी लगती है, तो क्या करते हो...?
.
बंता - तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
लड़की वाले शादी के लिए देखने आ रहे थे...!
.
पापा - बेटा लड़की वाले आ रहे हैं,
उनके सामने थोड़ी लंबी-लंबी फेंकना...!
.
लड़की वालों के आते ही
बेटा - पापा जरा चाबी देना,
वो ट्रेन धूप में खड़ी है,
अंदर कर देता हूं...! 
.
पापा बेहोश...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें