जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
--------------------------------------
दो दोस्त नशे में गाड़ी चला रहे थे...
.
एक चिल्लाया- अबे कमीने दीवार है आगे...
आगे दीवार है...
.
तभी गाड़ी दीवार में घुस गई...
अगले दिन दोनों अस्पताल में...
.
पहला दोस्त - कमीने मैं चिल्ला के कह रहा था आगे दीवार है,
तूने सुना क्यों नहीं...?
.
दूसरा दोस्त - अबे बेवड़े, गाड़ी तू ही चला रहा था, मैं नहीं...!