फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: मास्टर जी के सवालों का पप्पू ने दिया मजेदार जवाब...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Mon, 15 Mar 2021 01:14 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

पोस्टमैन ने डोरबेल बजाई...
.
एक लड़का मुंह में सिगरेट और हाथ में बीयर की बोतल लेकर बाहर आया...
.
पोस्टमैन - बेटा, पापा घर में हैं...?
.
लड़का - आपको मुझे देख के लगता है कि पापा घर पर होंगे...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
मास्टर जी - 'खुशी का ठिकाना न रहा' इस मुहावरे का मतलब बताओ।
.
पप्पू - खुशी घर वालों से छिपकर रोजाना अपने ब्वॉयफ्रेंड के मिलने जाती थी...
.
एक दिन उसके पापा ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ देख लिया और
खुशी को घर से निकाल दिया...!
.
अब बेचारी खुशी का ठिकाना न रहा...!
.
मास्टर जी बेहोश...
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
टीटी ने पप्पू को प्लेटफॉर्म पर पकड़ लिया...
.
टीटी - टिकट दिखाओ।
.
पप्पू - अरे मैं ट्रेन में आया ही नहीं...!
.
टीटी - क्या सबूत है...?
.
पप्पू - अबे सबूत यही है कि मेरे पास टिकट नहीं है...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
परम सत्य...
.
शराबी और सांप चाहे जितने भी टेढ़े-मेढ़े चलें...
.
लेकिन
.
अपने घर में सीधे ही घुसेंगे...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
मास्टर जी - तुमने कभी कोई नेक काम किया है...?
.
पप्पू - हां सर, किया है...!
.
मास्टर जी - कौन सा...?
.
पप्पू - एक बार एक बुजुर्ग आराम से घर जा रहे थे,
मैंने उनके पीछे कुत्ता लगा दिया...
.
जल्दी पहुंच गए...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
नहले पे दहला...
.
लड़की (बस में) - मुझे सीट दे दो।
.
लड़का - क्यों दे दूं...?
.
लड़की - अरे... लड़की खड़ी है, सीट भी नहीं दे सकते क्या?
.
लड़का - आप मुझसे शादी कर लो...!
.
लड़की - क्यों कर लूं...?
.
लड़का - अरे... लड़का कुंवारा घूम रहा है,
शादी भी नहीं कर सकती क्या...?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें