Jokes: सेहत की राज हंसना-मुस्कुराना और खिलखिलाना है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना बेहद जरूरी है। अगर आप तनाव से बचे रहते हैं, तो कई तरह की बीमारियों से आप बच सकते हैं। मानसिक तनाव को दूर रखने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। आज हम आपके लिए मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
संता बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी।
हर बार शादी होते होते टूट जाती।
सारे दोस्तों से पूछ लिया, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।
बेचारा एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला-
पंडित जी कोई उपाय बताए मेरी शादी नहीं हो रही हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा- शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगो से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।