जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
गांव की एक औरत ने तेजी से आ रही बस को हाथ दिखाकर रोका
.
ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मारा और पूछा - कहां जाना है...?
.
औरत बोली - जाना कहीं नहीं है...
बच्चा रो रहा है जरा पों-पों बजा दो...!
विज्ञापन
2 of 5
Jokes
- फोटो : Pixabay
दुकानदार - क्या चाहिए...?
.
ग्राहक - मुझे बीवी से लड़ने के लिए ताकत चाहिए,
हिम्मत चाहिए, अक्ल भी चाहिए...!
.
दुकानदार (कर्मचारी से) - साहब को एक क्वार्टर दो, सोडा दो
और मूंगदाल का पैकेट दो पांच वाला...!!!
विज्ञापन
3 of 5
Jokes
- फोटो : Pixabay
अध्यापक ने एक छात्र से पूछा - बताओ, शाहजहां कौन था...?
.
छात्र - जी, वह एक मजदूर था...
.
अध्यापक - कैसे...?
.
छात्र - आपने ही तो कहा था कि शाहजहां ने
कई इमारतों का निर्माण किया था...!!!
4 of 5
Jokes
- फोटो : Pixabay
लड़का शादी के लिए लड़की देखने गया,
उसने सोचा कि लड़की से अंग्रेजी में बात की जाए...
.
उसने लड़की से पूछा - इंग्लिश चलेगी ना...?
.
लड़की (शरमाते हुए) - जी प्याज और नमकीन साथ हो तो देसी भी...!!!
पत्नी तैयार होकर अपने पति से पूछती है -
कैसी लग रही हूं मैं...?
.
पति - कसम से दिल तो कर रहा है कि
तुझे पाकिस्तान फेंक आऊं...!
.
पत्नी - क्या मतलब...?
.
पति - बम लग रही है बम...!