फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: काका और लड़की की मजेदार बातचीत हंसाकर कर देगी लोटपोट... पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Sun, 15 Aug 2021 10:58 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

-------------------------------------

पत्नी ने सुबह-सुबह पति से कहा -
मेरा आधा सर दुख रहा है...!
.
पति ने गलती से बोल दिया कि
जितना है उतना ही तो दुखेगा...!
.
तब से पति का पूरा शरीर दुख रहा है...!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - आपका कुत्ता क्या खाता है...?
.
.
गप्पू - जी ये लोगों को 'काट' खाता है...!
.
फिर पप्पू तुरंत वहां से रफूचक्कर हो गया...!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
आज का परम ज्ञान
.
पढ़ाई के बाद अगर आपकी नौकरी नहीं लगती है तो
.
.
.
आपकी डिग्री केवल रिश्ते की बात चलते समय बताने के काम आएगी...!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - सुना है स्वर्ग में पति के साथ पत्नी को नहीं रहने देते...!
.
.
.
पति - सही सुना है, इसलिए तो उस जगह को स्वर्ग कहते हैं...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
काका को रात में 12 बजे एक लड़की का फोन आता है...!
.
काका -  हेलो कौन...?
.
लड़की - हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा...!
.
काका (खुश होकर) - कौन हैं आप...?
.
लड़की - तुझसे जुदा अगर हो जायेंगे तो खुद से भी हो जाएंगे जुदा..!
.
खुशी के मारे काका की आंखों में पानी आ गया,
वो बोले - तुम सच में मुझसे शादी करोगी...?
.
लड़की - इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बंनाने के लिए 8 दबाएं...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें