फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes Hindi: टीचर और छात्र की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Fri, 16 Jan 2026 05:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes Hindi: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं। इससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तनाव से दूर रहते हैं और हमेशा स्वस्थ रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes Hindi: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

दो सहेलियां कई दिनों बाद मिलीं 
पहली- क्यों तेरे पति के तो सामने के दांत ही नहीं हैं
दूसरी- क्या बताऊं बहन..
2020 में शादी तय हुई तब कोविड था इसलिए ये मास्क लगाकर देखने आए थे।
पहली- फिर शादी के समय नहीं देखा ?
दूसरी- तब (2020 ) कोरोना था, और  शादी के लिए  केवल दो घंटे की अनुमति मिली थी।
अब तू ही बता इतने कम समय में मैं मेकअप करती या इनके दांत देखती? 
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
टीचर स्टूडेंट से- ये बताओ कि नदी में नींबू का पेड़ लगा है तो उसे कैसे तोड़ोगे?
स्टूडेंट- चिड़िया बनकर।
टीचर- तुम्हें चिड़िया कौन बनाएगा?
स्टूडेंट- जो नदी में नींबू का पेड़ लगाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो? 
मरीज- जी, मंदिर चला जाता हूं... 
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां? 
मरीज- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, 
फिर उन लोगों को देखता रहता हूं... उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है।

Jokes in Hindi: जब बीवी ने पति का मोबाइल चेक किया, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
 

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी ने देखा ऐसा सपना कि पति बोला वापस सो जाओ
सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली, “अजी सुनते हो?”
पति- बोलो! क्या हुआ?”
पत्नी- मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो
पति- ठीक है, तो वापिस सो जाओ और पहन लो।

Funny Jokes: डॉक्टर- चश्मा किसके लिए बनवाना है? बिल्लू का जवाब पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
बिहार में शादी हो रही थी।
उस शादी में दुल्हन का प्रेमी भी आया था…
दुल्हन का बाप- आप कौन हैं?
प्रेमी- जी मैं सेमी फाइनल में फेल हो गया था, फाइनल देखने आया हूं…
प्रेंमी का जवाब सुनकर दुल्हन का बाप बेहोश हो गया।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें