फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes Hindi: वैलेंटाइन वीक में जब शराब पीते-पीते रोने लगा संता, पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 22 Nov 2022 04:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes Hindi: इंसान को मानसिक तनाव से बचाने में हंसी की बड़ी भूमिका होती है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। आप चाहें तो हंसने में जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

बंता- तुम खाली पेट होने पर कितने केले खा सकते हो? 
संता (कुछ पल सोचकर कहा)- मैं 6 केले खा सकता हूँ।
बंता ने हँसते हुए जवाब दिया- गलत जवाब दोस्त,
पहला केला खा लेने के बाद तुम्हारा पेट खाली कहां रहेगा !?
इसलिए खाली पेट होने पर तुम केवल
एक ही केला खा सकते हो। 
संता घर पहुंचा और जाते ही बीवी से सवाल किया
तुम खाली पेट होने पर कितने केले खा सकती हो?
बीवी- मैं 4 केले खा सकती हूँ।
संता (निराश स्वर में बोला)- अगर 6 कहती तो
एक मस्त का Jokes सुनाता तुझे
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता वैलेंटाइन वीक में शराब पीते पीते रोने लगा।
बंता- क्या हुआ... रो क्यों रहे हो?
संता- यार, जिस लड़की को भूलने के लिए पी रहा था उसका नाम याद नहीं आ रहा...

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
अपने बदन को निहारकर देहाती पत्नी अपने पति से बोली...
पत्नी-पहले मेरी कमर पेप्सी की बोतल की तरह थी
सुसराल में आकर बुरा हाल हो गया...
पति-अब भी तुम्हारी कमर पेप्सी की बोतल की तरह है।
फर्क इतना है कि वह बोतल अब 300ml की नहीं, बल्कि 2 लीटर की है।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- सुन जानू, गूगल मेल होता है कि फीमेल...
लड़का- बेबी फीमेल होता है...
लड़की- क्यों..
लड़का- क्योंकि अपना सेंटेन्स पूरा होने से पहले ही वो उसका सजेशन देना शुरू कर देता है...

आज के मजेदार जोक्स: जब पति की बात सुनकर पत्नी ने कर दी जमकर कुटाई, पढ़िए मजेदार जोक्स

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
कुछ अमीरों की चर्चा…
किसी ने कहा मेरा बाथरुम 10 लाख का तो किसी ने 20 लाख को किसी ने 50 लाख का बताया
और जब यही बात एक गाँव के आदमी से पूछी गई तो उसने बताया की मै जहा सुबह लोटा लेके जाता हूँ उस खेत की कीमत 7 करोड़ है
और ऐसे बाथरुम तो हम रोज़ बदल देते है !!

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की का फोन आता है लड़के को
लड़का- हां,  कितने का रिचार्ज करवाऊं ?
लड़की- तुम्हे क्या लगता है मैं हर बार रिचार्ज करवाने के लिए ही फ़ोन करती हूँ क्या ?
लड़का- तो ?
लड़की-2 ड्रेस दिलवा दे ना
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
पप्पू शराब पीकर गाड़ी चला रहा था,

अचानक गाड़ी एक खम्बे से टकरा गयी

पुलिस-बाहर निकल साले

पप्पू-माफ़ कर दो दरोगा जी

पुलिस-साले दारू पी के गाड़ी चलाता है, मुंह खोल

पप्पू-अरे नहीं साब, पहले से खूब पी रखी है और कितना पिलाओगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें