फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes Hindi: पप्पू ने लस्सी बनाने की अपनाई ऐसी तकनीक, जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 02 Feb 2023 02:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes Hindi: अच्छी सहेत के लिए हंसना बेहद जरूरी है। एक्सपर्ट्स मानते हैं, हंसते रहने से मानसिक तनाव दूर होता है। इसके साथ ही शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है। इसलिए हम चाहते हैं कि आप भी अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय निकालकर जरूर हंसे। इसीलिए हम आपको को हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

एक महिला ने अपनी पड़ोसन से पूछा- क्या तुम्हें ऐसा आदमी पसंद है, जिसके सारे बाल सफेद हों...
जो हेयर कलर लगाकर जवान बनने की कोशिश करता हो...?
चार कदम चलने पर जिसकी सांस फूल जाती हो...
जो नहाता न हो और टॉयलेट में आधा-आधा घंटा गुजारता हो
पड़ोसन- नहीं, हरगिज नहीं, भला ऐसे मर्द को कौन औरत पसंद करेगी...
महिला- तो फिर मेरे पति के पीछे क्यों पड़ी हो...?
 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- समंदर में दही डाल रहा था तो गप्पू ने पूछा- क्या कर रहे हो?
पप्पू- लस्सी बना रहा हूं।
गप्पू- तेरी इन्हीं हरकतों से लोग हम पर हंसते हैं, इतनी लस्सी पिएगा कौन!
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नियां बहुत समझदार होती हैं,
दूसरो के सामने अपने पति को कभी सीधे बेवकूफ नहीं बोलती हैं...
बल्कि घुमाकर कहती हैं...अरे इनको तो कुछ पता ही नहीं है....
बहुत सीधे-सादे हैं दुनियादारी की समझ ही नहीं है...!
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक भैंस घबराई हुई जंगल मे भागी जा रही थी,
उसे देख चूहे ने पूछा- क्या हुआ बहन कहां भागे जा रही हो,
भैंस- जंगल में पुलिस हाथी पकडने आई है,
चूहा- पर तुम क्यों भाग रही हो तुम तो भैंस हो,
भैंस- भाई, पकड़े गये तो 20 साल तो अदालत मे ये सिद्ध करने मे ही लग जायेंगे कि,
मैं हाथी नही भैंस हूं,
ये सुन भैंस के साथ चूहा भी भागने लगा...

Funny Jokes: जीजा-साली के मजेदार चुटकुले पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार जोक्स
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- भाग्यवान जरा एक कप चाय तो बनाना
पत्नी- खुद ही बना कर पी लो, मैं कुछ बिजी हूं आज वरना...
पति- वरना क्या...???
पत्नी- वरना घर में भी वही होगा जो टीवी में चल रहा है...
पति- गुस्से में बोला, टीवी में क्या चल रहा है...
पत्नी: महाभारत...तब से घर में शांति है...!!!
 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मोनू- मैं बचपन में इतना सुंदर था कि मैम कहती थीं...
गोलू- क्या कहती थीं...
मोनू- यही कि वहां से उठो...
और मेरे सामने आकर बैठो...!!!
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Twitter
टीचर- पीटू बताओ...
अकबर का शासन कब से कब तक रहा...?
पीटू- सर, पेज नंबर 15 से लेकर पेज नंबर 22 तक...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें