Jokes Hindi: आज कल की जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए इंसान को हंसना बहुत जरूरी है। मानसिक तनाव और चिंता से बचने के लिए इंसान को सुबह और शाम जरूर हंसना चाहिए। हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। अगर आप बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो कठिन समय भी आसानी कट जाता है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
मंदिर में पूजा करते समय गांव की एक लोभी महिला भगवान से बोली...
भगवान, तेरे लिए एक सेकंड कितने सालों के बराबर है?
भगवान बोले- करोड़ों साल के बराबर
फिर महिला बोली- और करोंड़ो रुपये कितने बराबर होते हैं?
भगवान बोले- रत्ती बराबर
लालच से महिला बोली-एक रत्ती मुझे भी दे दीजिए
भगवान बोले- एक सेकंड मंदिर में ही रूको, लाकर देता हूं।