Jokes Hindi: आज कल की भागमभाग जिंदगी में खुश रहना एक चुनौती है। इसलिए सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हर दिन हंसते रहते हैं, तो आपको बुरा वक्त भी आसानी से बीत जाता है। सेहतमंद रहने के लिए आपको हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले हंसाने में काफी मदद करते हैं। जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंसने से इंसान का समय भी कट जाता है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
शादी की 10वीं सालगिरह पर पत्नी पति के सीने से लग के बोली-
सुनिए जी, अगर मुझे कोई भगा के ले जाए तो आप क्या करेंगे?
पति- हट पगली, कैसे सवाल पूछती है!
पत्नी- बताओ ना जानू...
पति- मैं बोलूंगा भाई भगा के क्यों ले जा रहे हो, आराम से ले जाओ,
मैं रोक थोड़ी रहा हूं...!!!
फिर पति देव की हुई जोरदार कुटाई...