Jokes Hindi: अच्छी सेहत के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही चेहरे पर हल्की सी मुस्कुराहट हमारी खूबसूरती को और बढ़ा देती है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। इसी कड़ी में आज भी हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का मजेदार सिलसिला...
पत्नी चांदनी रात में अपने पति के साथ लेटी थी
पत्नी- जानू तुम्हें मुझमें क्या अच्छा लगता है?
पति- मुझे तुमसे जुड़ी हर चीज अच्छी लगती है डार्लिंग!
पत्नी- जैसे कि बताओ ना?
पति- जैसे तुम्हारी छोटी बहन नेहा, तुम्हारी मौसी की लड़की नीतू, तुम्हारी मामी की लड़की शालिनी, तुम्हारी बुआ की लड़की सपना, तुम्हारे पड़ोसी की बेटी मौनी, तुम्हारी सहेली प्रिया... फिर क्या था..
पति के दोनों घुटनों और जबड़े का इलाज चल रहा है।