फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes Hindi: पति और पत्नी के मजेदार चुटकुले हंसा हंसाकर कर देंगे लोटपोट

Sun, 03 Sep 2023 03:12 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi: वर्तमान समय में स्वस्थ रहने के लिए हर किसी को हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लें, तो मानसिक तनाव से होने वाली कई तरह की बीमारियां बच सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) और वायरल चुटकुले (Viral Chutkule) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

किसी शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया,
एक बच्चा ये देख रहा था, 
उसने अपने पिता से पूछा - पिताजी दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं ?
पिता ने उत्तर दिया - बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं... 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना
रामू- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए
मैनेजर- देखिए आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए
रामू- ठीक है बुलाओ शांति को, आज तो मैं उसी से बात करूंगा।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- पत्नी की लड़ाई हो गई।
आधा दिन चुपचाप गुजरने के बाद पत्नी-पति के पास आई और बोली- थोड़ा आप समझौता करो, थोड़ा मैं करती हूं।
पति - ठीक है क्या करना है?
पत्नी - आप माफी मांग लो, मैं माफ कर दूंगी।

Funny Jokes: जब डॉक्टर के पास पहुंचा गप्पू, पढ़िए लोटपोट करने वाले मजेदार जोक्स

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- इस महीने मैं आपसे कम लड़ूंगी।
पति- अरे वाह! यह कैसे हुआ?
पत्नी- क्योंकि महीना ही 28 दिन का है।

Jokes: जब पत्नी मायके से वापिस आई, फिर जो हुआ जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- चल तो रहे हो, मायके लड़ना मत।
वो मेरे पापा का घर है।
पति- तो मेरे बाप का घर क्या कुरुक्षेत्र है, जो रोज महाभारत करती रहती हो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें