Jokes Hindi: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनास से दूर रहते हैं। स्वस्थ रहने के लिए आपको हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
दिवाली की रात जुआ खेलने के जुर्म में पुलिसवालों ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया...और फिर...
सजा के दौरान पप्पू, गप्पू और गोलू तीनों को बोरियों में बंद कर दिया गया
पुलिस वाले ने पहली बोरी पर लात मारी अंदर से आवाज़ आयी- भौं-भौं...
पुलिस वाला- लगता है इसमें कुत्ते हैं।
दूसरी बोरी पर लात मारी फिर अंदर से आवाज आयी- म्याऊं म्याऊं...
पुलिस वाला- लगता है, इसमें बिल्ली है...
तीसरी बोरी पर लात मारी तो कोई आवाज नहीं आयी,
फिर तीन चार बार लात मारी, फिर भी आवाज नहीं आयी...
पांचवीं बार लात मारने ही वाला था, तभी अंदर से पप्पू की आवाज आई- मैं आलू हूं, आलू...