Boyfriend Girlfriend Chutkule in Hindi: हर इंसान के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप उदास रहते हैं, तो आपके आसपास नकारात्मकता रहती है। खुश रहने से इंसान सकारात्मक सोचता है। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। इसकी वजह से तनाव से होने वाली कई बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। इसलिए आपक हर दिन जोर-जोर से हंसना चाहिए। हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
रमेश- पप्पू मैंने सुना है कि तुम्हारी शादी हो गई है, बधाई हो तुम्हें
पप्पू- हां पर मैंने शादी तोड़ दी।
रमेश- अरे ऐसा, क्यों किया?
पप्पू- यार जब मैंने उससे पूछा कि तुम्हारा पहले किसी के साथ चक्कर रहा है तो उसने साफ मना कर दिया
रमेश- ये तो अच्छी बात थी ना पागल
पप्पू- दोस्त जो किसी और का नहीं हुआ वो मेरा क्या होगा
रमेश अभी तक चुप है।