फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: पत्नी की यह बात सुनकर बहरा पति भी दौड़ा चला आता है...पढ़िए मजेदार जोक्स

Wed, 26 May 2021 09:27 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

---------------------------------------

डाकू - हम लूटने आए हैं, मगर बंदूक
घर पर भूल आए हैं...!
.
.
बिल्लू - कोई बात नहीं, आपलोग शरीफ
आदमी लगते हो, आज घर लूट लो,
कल आके बंदूक जरूर दिखा जाना...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
वकील - हत्या की रात तुम्हारे पति के अंतिम शब्द...?
.
महिला - मेरा चश्मा कहां है संगीता...
.
वकील - तो इसमें मारने वाली क्या बात थी...?
.
महिला - मेरा नाम रंजना है...!
.
अदालत में घोर सन्नाटा छा गया...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
सही बात...
कभी-कभी खुद से ऐसी चाय बन जाती है,
जिसे पीकर अहसास होता है कि
.
.
शाहजहां पी लेता तो हाथ ही कटवा देता...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - कहा जाता है जोड़ियां स्वर्ग में बनकक आती हैं, लेकिन क्या तुम्हें पता है कि नर्क में क्या होता है...?
.
.
गप्पू - क्या होता है...?
.
पप्पू - शादी के बाद, जो दुर्गति होती है
वो नर्क में ही तय किया जाता है...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - पता है, सदाबहार लोग हमेशा सुखी होते हैं...!
.
.
गप्पू - वो कैसे...?
.
पप्पू - क्योंकि, वो सदा घर से बाहर ही होते हैं,
घर में रहेंगे तो मगजमारी होगी...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
'बहरा' पति भी यह सुनकर
दौड़ा चला आता है...
.
जब पत्नी कहती है...
.
सुनो जी, तुम्हारा फोन बज रहा है,
आ रहे हो या उठा लूं...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें