फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की धमाकेदार बात सुनकर पप्पू ने पीट लिया माथा....पढ़िए मजेदार जोक्स

Wed, 09 Dec 2020 01:01 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

एक व्यक्ति घर में पुराने कागजात देख रहा था,
तभी उसे पत्नी का आठवीं कक्षा का रिपोर्ट कार्ड मिला।
.
ध्यान से पढ़ा तो पता चला कि वो पत्नी का चरित्र प्रमाण पत्र था,
जिसपर लिखा था - मधुरभाषी एवं शांतिप्रिय छात्रा!
.
पति तब से बंदूक लेकर उस हेडमास्टर को ढूंढ रहा है,
जिसने उसकी पत्नी का चरित्र प्रमाण पत्र बनाया था...!!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पहला दोस्त (दूसरे दोस्त से) - यार मुझे और मेरी बीवी को तमिल सीखनी है।
.
दूसरा दोस्त - पर तुम दोनों को आखिर तमिल सीखनी क्यों है?
.
पहला दोस्त - यार हम दोनों ने एक तमिल बच्चा गोद लिया है, 
तो हम सोच रहे हैं कि 
उसके बोलना सीखने से पहले हम तमिल सीख लें...!!!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
संता - मुझे लोन चाहिए...
.
बैंक अधिकारी - बैंक में खाता है...?
.
संता - अभी तो घर पे ही खाता हूं,
लोन दे दोगे तो बैंक में खा लिया करूंगा...!!!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
लड़का (प्यार से एक लड़की से) - जी आप क्या करती हो...?
.
लड़की (गुस्से में) - जी मैं इग्नोर करती हूं...
और
ज्यादा गुस्सा आने पर गाली भी देती हूं...!!!
.
लड़का बिना देर किए तुरंत निकल लिया वहां से...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू ने जैसे ही कार में बैठकर सीट बेल्ट बांधनी चाही...
.
.
उदासी भरी आवाज में उसकी पत्नी बोली -
मेरे करवा चौथ व्रत पर विश्वास नहीं है आपको...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें