फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: जूते के चक्कर में जब बाप ने कर दी बेटे की अच्छे से धुनाई...पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 25 Jul 2021 09:51 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

---------------------------------------

गुप्ताजी की पत्नी का 35वां जन्मदिन था,
पर गुप्ताजी बिजनेस के सिलसिले में शहर में बाहर थे...!
.
इसलिए उन्होंने 25 गुलाब के फूल ऑर्डर किए
अपनी पत्नी को भेजने के लिए...!
.
फूलों के साथ गुप्ताजी ने लिखा - डियर,
मैं तुम्हारे लिए उतने फूल भेज रहा हूं,
जितने साल की तुम लगती हो...!
.
उधर फूल वाले के यहां स्कीम थी...
.
'एक पर एक फ्री'
.
आज तक गुप्ताजी समझ नहीं पाए कि उनका तलाक क्यों हुआ...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी सुबह-सुबह बिस्तर से उठकर सीधे मेकअप करने लगी, तभी पति की भी आंख खुल गई...!
.
पति - पगला गई हो क्या, सुबह सुबह मेकअप...?
.
पत्नी - चुपचाप लेटे रहो, मुझे अपना फोन खोलना है...
.
फेस लॉक लगा दिया था और अब वह मुझे पहचान नहीं रहा है...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
साइकिल वाले ने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला -
भाई साहब आप बहुत किस्मत वाले हो...!
.
आदमी (गुस्से में) - एक तो तूने मुझे टक्कर मारी और ऊपर से मुझे किस्मत वाला कह रहे हो...!
.
साइकिल वाला - देखिए भाई साहब, आज मेरी छुट्टी है, तो साइकिल चला रहा हूं, नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूं...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
आंटी - अरे बेटा, तुम तो बड़े हो गए...!
.
.
.
लड़का - हां आंटी, और कोई ऑप्शन ही नहीं था मेरे पास...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
लड़का (रोमांटिक अंदाज में) - जान देखो,
मैं तुम्हारी जुल्फों के लिए क्या लाया हूं...! 
.
लड़की - सो स्वीट... क्या लाए हो...?
.
लड़का - जूं निकालने वाली कंघी...!
.
फिर लड़के की हुई जोरदार कुटाई...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पिताजी - बेटा, जरा मेरे जूते लाना...!
.
बेटा - पिताजी, जूता एक लाना है या दोनों...? 
.
पिताजी - पहले तो दोनों की जरूरत थी,
अब तो तू एक ही लेकर आ...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें