फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब स्कूल से आते ही मां ने कर दी पप्पू की जोरदार धुनाई...पढ़िए मजेदार जोक्स

Sat, 26 Dec 2020 10:07 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

एक बच्चा रो रहा था, उसके पिता ने रोने का कारण पूछा,
तो बच्चा बोला- 10 रुपये दो, तब बताऊंगा...
.
पिता ने बेटे को 10 रुपये दे दिए और कहा -
अब बताओ बेटे! तुम क्यों रो रहे थे...?
.
बच्चा बोला - मैं तो 10 रुपये के लिए ही रो रहा था,
अब मिल गया...!!!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
मनोज - पापा! आप अंधेरे से डरते हैं...?
.
पापा - नहीं बेटा...
.
मनोज - बादल, बिजली और शोर से...?
.
पापा - बिल्कुल नहीं।
.
मनोज - इसका मतलब है पापा,
आप मम्मी को छोड़कर किसी से भी नहीं डरते हैं...!!!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
एक सज्जन आदमी ने एक सात साल की लड़की से पूछा -
तुम्हारे बाल वाकई बहुत सुन्दर हैं...
.
ये तुम्हे किससे मिले हैं, मम्मी या पापा से...?
.
लड़की ने बड़े सरल लहजे में उत्तर दिया - जहां तक मेरा खयाल है,
मुझे ये बाल मेरे पापा से मिले हैं।
.
क्योंकि उनके सिर के सारे बाल गायब हैं!!!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
गौरव ने अपनी मां से कहा - मां! आज मैंने एक लड़के की खूब धुनाई की...
.
मां ने पूछा - क्यों बेटा...?
.
गौरव ने कहा - उसके पास मेरा पेन था, वह मांगने पर भी नहीं दे रहा था।
.
मां ने कहा - लेकिन बेटा, तुम तो अपना पेन घर पर ही भूल गए थे...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
स्कूल से पप्पू घर आते ही बोला- आज तो सारा दिन तनाव रहा।
.
मां - क्यों क्या हुआ...?
.
पप्पू - पहले गणित की परीक्षा,
फिर अंग्रेजी में निबंध और फिर
टिफिन में कद्दू की सब्जी...!!! 
.
फिर पप्पू की हुई इतनी धुनाई कि फिर तनाव में आ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें