फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पापा-बेटे की धमाकेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 14 Jun 2021 09:16 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

----------------------------------------

पप्पू - तुम चाय पीने के लिए किस हद तक जा सकते हो...?
.
.
गप्पू - एक बार तो लड़की तक देखने चला गया था...!
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू एटीएम गया... तभी
वहां एक आंटी मिल गईं...
.
आंटी- अरे, तुम यहां कैसे..?
.
पप्पू - बस आंटी, एटीएम से
पराठे निकलवाने आया था...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक हवाई जहाज तूफान में फंस गया...
.
पायलट (यात्रियों से) बोला- किसी को
बचने की दुआ आती है क्या..?
.
एक बाबा खुश होकर बोले- हां,
मुझे आती है।
.
पायलट - ठीक है बाबा, आप दुआ कीजिए,
एक पैराशूट कम है...!
.
बाबा बेहोश...

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
संजू - शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़का में क्या अंतर है...?
.
.
पप्पू - मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा और
मुंह लटका हो ते लड़का शादीशुदा...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पिता (बेटे पर गुस्सा करते हुए) - एक काम ढंग से नहीं होता तुझसे।
तुम्हें पुदीना लाने के लिए कहा था और तुम धनिया ले आए...
तुझ जैसे बेवकूफ को तो घर से निकाल देना चाहिए...!
.
बेटा - पापा चलो इकट्ठे ही चलते हैं...
.
पिता - क्यों...?
.
बेटा - क्योंकि मम्मी कह रही थी कि ये मेथी है...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पिता - पेपर कैसा गया...?
.
बेटा - पहला सवाल छूट गया, तीसरा आता नहीं था,
चौथा करना भूल गया, पांचवां नजर नहीं आया...!
.
पिता - और सवाल दो...?
.
बेटा - बस सिर्फ वो ही गलत हो गया...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें